Wednesday, July 25, 2018

NIOS d.eled 505 objective type Questions,


*प्र .1:-  सम्पूर्ण शिक्षा का उद्देश्य बच्चे का विकास है :-*
A . शैक्षिक
B . भावात्मक
C . कौशल
D . चहुमुखी विकास  ।

 उतर 1:- D. चहुमुखी विकास


*प्र. 2:- प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण की विषय वस्तु विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान से निकाली जाती है, इसलिए यह विषय क्षेत्र है-*
A . संयुक्त
 B . सौन्दर्यपरक मूल्य

उत्तर 2 :- संयुक्त

*प्र.3 :- एक बच्चा कहता है कि आकाश में बना इंद्रधनुष बहुत सुंदर है!  बच्चे की यह समझ प्रदर्शित करती है-*

उत्तर 3 :- सौन्दर्यपरक

*प्र.4 :- पर्यावरण अध्ययन क्षेत्र का उचित वर्णन करता है-*

उत्तर 4:- यह बाल केंद्रित है।

 *प्र .5 :- भारतीय दर्शन में हमेशा इस मूल्य को ऊंचा रखा गया है कि " पृथ्वी पर जो भी है  एक परिवार से सम्बंध रखता हैं।इसे कहते हैं:-*
A . वसुधैव कुटुंबकम्
B . सार्वभौम पृथ्वी शासन पत्र
C . लौक समस्त सुखिनोभवंत
D . इसमें से कोई नहीं  ।

उत्तर 5 :- A. वसुधैव कुटुंबकम्


 *प्र .6 :- रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-*

●  प्रकृति के सौन्दर्य की प्रशंसा एक ................. मूल्य हैं।
● मूल्य हमारे  ..................  व्यवहार तंत्र का हिस्सा है ।
● " मानवता एक व्यापक उत्सर्जित ................का  हिस्सा है।
● यह पीढ़ी की नहीं है बल्कि भविष्य में आने वाले पीढियों की भी हैं।
 यह समझ एक ............मूल्य है  ।

उत्तर 6:-
● नीति परक
● भावात्मक
● ब्रम्हाण्ड
● नीति परक

 *प्र.7 :- मूल्य क्या है ?*

उत्तर -7 :- मूल्य मनुष्य को प्रभावित करने वाली वो विशेषता है, जो किसी व्यक्ति के अवगम, अधिगम, विचार, मतों  तथा व्यवहार पर सामान्य तौर पर प्रभाव डालते हैं।


*प्र.8 :-  प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में कौन-कौन  से विषय सम्मिलित हैं ?*


 उतर 8 :- विज्ञान ( भौतिकी, रासायनिक और जैविक) , सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल और नागरिक) और पर्यावरण संरक्षण की समझ।


*प्र .9 :-  पर्यावरण अध्ययन किन मुख्य उद्देश्यों का पालन करता है ?*

 उत्तर-9 :- बालकों में पर्यावरण की समझ और संरक्षण के प्रति जागरूक करना।


 *प्र.10 :- N.C.F - 2005 में पर्यावरण अध्ययन के मुख्य उद्देश्य कौन - कौन से हैं -*

उत्तर .10 :-  (क) उन्हें अपने पर्यावरण का ज्ञान एवं समझ
(ख) प्रकृति मे पारस्परिक निर्भरता तथा सम्बंधों का ज्ञान
(ग) सकारात्मक क्रियाओं को बढावा देना
(घ) अवलोकन तथा सृजनात्मक कौशल का विकास  ।

 *प्र .11 :-  पर्यावरण अध्ययन बच्चों को उनके प्राकृतिक पर्यावरण  और ............. पर्यावरण से जुड़ने में सहायता करता है।*  ।

 उत्तर-11 :- मानव निर्मित


*प्र .12 :-  पर्यावरण किन -किन मुख्य धटको  का योग है ?*

 उत्तर-12 :-
प्राकृतिक
सास्कृतिक और
मानव निर्मित


*प्र.13 :- " पृथ्वी सूत्र " के लेखक कौन थे  ?*

उत्तर-13 :- ॠषि अथर्वन


*प्र.14 :-  " प्रकृति से अलग शिक्षा बालकों के लिए बहुत हानिकारक है "  कथन है  :-*
A . ॠषि अथर्वन
B . रविन्द्र नाथ टैगोर
C . महात्मा गाँधी
D . जॉन डीवी  ।

उतर-14 :- B. रवींद्रनाथ टैगोर


*प्र.15 :-  सार्वभौम नीति मूल्य क्या है ?*

 उत्तर-15 :- सतत् एवं शांतिपूर्ण, सार्वभौम के निर्माण हेतु मौलिक मूल्य एवं नियमों की एक अंतर्राष्ट्रीय उद्घोषणा *"पृथ्वी शासन पत्र "* मे वर्णित मूल्य ही सार्वभौम नीति मूल्य हैं।

           

0 comments: